रुद्रपुर, फरवरी 12 -- खटीमा, संवाददाता। मसीह शांति सेना ने मसीह समाज की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने चर्चों पर हो रहे हमलों और लोगों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों पर उचित कार्रवाई की मांग की। मशीस शांति सेना ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर संवैधानिक अधिकारों के सुरक्षा की मांग की। मसीह शांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश मैक्स के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार बिजेंद्र सजवाण के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित कर आए दिन चर्चों पर हो रहे हमलों व झूठे मुकदमों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संवैधानिक अधिकारों के सुरक्षा व अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि उनकी निजी जमीन पर बने प्रार्थना सभागारों पर कुछ स्वार्थी तत्व आए दिन अभद्रता कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ज्ञाप...