फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। क्रिसमस आगमन से पहले क्रिसमस शोभायात्रा निकाली गई। मसीह गीतों की धुनों के बीच निकली शोभायात्रा में अलग अलग झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। शोभायात्रा में सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। सोमवार को गिरजाघरों में बनी अलग अलग झांकियां फतेहगढ़ चौराहा पर पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा शहर के चौक चौराहे के लिए निकली। मसीह गीतों की धुन के बीच यात्रा आगे बढ़ती रही लोग झूमते रहे। शोभायात्रा में ईसाई धर्म से जुड़ी विभिन्न झांकियां शामिल रही। इनमें प्रभु यीशु के जन्म से लेकर उन्हें सूली पर चढ़ाए जाने, पृथ्वी पर पहले मनुष्य के जन्म, प्रभु यीशु के बचपन की मनमोहक छवि और यातनाओं से जुडी झांकियां शामिल रहीं। एक से एक बेहतरीन झांकियों को देखकर मसीह समाज के लोग प्रभु यीशु की याद में खो गए। शोभायात्र...