कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। मसीही समाज के 40 रोजों की शुरुआत ऐश वेडनेसडे से हो गई। सेंट थॉमस चर्च, न्यू लाइफ चर्च और द गुड शेफर्ड चर्च समेत अनेक चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। शोक के इन दिवसों में घरों में भी प्रार्थनाएं की गईं। द गुड शेफर्ड चर्च, गोबा गार्डेन में मन मन्दिर में बसने वाला यीशु तू है निराला और सिर्फ यीशु का नाम है सारी जमीन में जैसे मसीही गीत गाए गए। परमेश्वर के वचन बाइबल से आशीष देते हुए बिशप पंकज राज मलिक ने कहा कि आज का दिन हमें इस बात की शिक्षा देता है कि मनुष्य अपने पाप को अंगीकार करे। यहां अनुपमा मलिक, पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, पादरी अनुराज मलिक, पादरी सागर, पादरी अभिमन्यु जेम्स आदि मौजूद रहे। 40 रोजों की शुरुआत के संध्या काल में न्यू लाइफ चर्च काकादेव में ऐश वेडनेस की आराधना की गई। संगीत मंडली ने जो क्रूस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.