जमशेदपुर, फरवरी 22 -- वेलफेयर मिशन ऑफ इंडिया 26वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल आत्मिक जागृति सभा के दूसरे दिन शनिवार को मसीही यंग लीडर्स एवं जवानों के लिए विशेष सभा बिरसानगर स्थित गुड़िया मैदान में ही रखी गई। सुबह में मंच संचालन पास्टर जायसीलन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम बराक टीम द्वारा परमेश्वर की स्तुति और आराधना की गई, जिसकी अगुवाई पास्टर शाऊल एवं भाई समीर ने किया। तत्पश्चात मुंबई से आए मशहूर आराधक पास्टर जोसफ राज आलम ने प्रभु यीशु मसीह के आदर में मसीही गीतों द्वारा आराधना की। मुख्य सभा शाम 5.30 बजे से शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता पास्टर दीपक महतो ने की। सभा की शुरुआत पास्टर नोएल के प्रार्थना द्वारा हुई। तत्पश्चात बराक टीम द्वारा परमेश्वर की स्तुति और आराधना की गई, जिसकी अगुवाई पास्टर शाऊल एवं भाई समीर ने किया। उसके बाद मशहूर आरा...