रामपुर, अगस्त 29 -- मसवासी। नगर में परंपरागत रूप से प्रतिवर्ष लगने वाले आदर्श गुदड़ी मेले का शुभारंभ गुरुवार को विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन के साथ किया गया। आदर्श गुदड़ी मेला नगर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उत्सव माना जाता है। गुरुवार को नगर पंचायत परिसर में पंडित अशोक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार चंद्रा, सभासद बृजनंदन सागर, कपिल गुप्ता, पूर्व सभासद अनिल दिवाकर, नवनीत कुमार, नवलकिशोर, शिवा गुप्ता, सोमपाल वाल्मीकि, अमरनाथ सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.