रामपुर, मार्च 16 -- नगर सहित आसपास के गांवों में होली का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। होली के रंगों में सराबोर महिलाओं ने भी जमकर होली खेली। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी। सड़क किनारे अपने-अपने घरों के बाहर ढोल-नगाड़े और डीजे पर होली के गीतों पर बच्चों और पुरुषों संग महिलाओं ने भी खूब नृत्य किया। एक-दूसरे के घर जाकर खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। घरों में बने गुझिया, कचरी-पापड़, मिठाई और दही बड़े आदि का स्वाद भी चखा। गिले-शिकवे भुलाकर होली पर गले मिलकर एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सभी ने होली पर खूब मौज-मस्ती की। सुरक्षा के मद्देनजर चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ला टीम के साथ गली-मोहल्लों में गश्त करते रहे। पुलिस की सतर्कता के चलते कहीं भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.