रामपुर, अप्रैल 10 -- पति को नशीली चाय पिलाकर तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। गांव का ही निवासी युवक पीड़ित युवक के साथ काम करने के लिए जाता था। इस दौरान उसका घर पर भी आना-जाना लगा रहता था। जिस पर पत्नी का उसके साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। बीते सोमवार को प्रेमी घर आया तब पत्नी ने प्रेमी से साजबाज होकर चाय बनाई और चाय में नशीली दवाई डालकर पति को पिला दी। जिस पर पति कुछ ही देर में बेहोश हो गया और महिला घर की अलमारी में रखे सोने के हाथ के कड़े, सोने की अंगूठी, गले का हार, नाक का फूल और साठ हजार रुपये की नगदी लेकर पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। पति को जब होश आया और उसने अलमारी खुली देखी तब सारा सामान गायब देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से जान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.