रामपुर, सितम्बर 23 -- मसवासी। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन करीमपुर गांव की महिलाओं ने उपवास रखकर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली। सिर पर कलश सजाकर महिलाएं भजन-कीर्तन करती हुई पट्टीकलां स्थित कोसी नदी तक पहुंचीं। वहां पर उन्होंने विधि-विधान से कलशों में जल भरा और पुनः भक्ति गीत गाते हुए मंदिर परिसर में पहुंचीं। कलश यात्रा में गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान शोभायात्रा में मोनिका, ममता, सरोज, आशा, बबिता, मिथलेश, मुनीदेवी, ममता, मालवती, विनोदिया, अंशु, विद्यावती, वीरवती, ऊषा, कमलेश, लक्ष्मी, जगरोषनी, मोनी, पूर्व प्रधान सुशील कुमार, हीरालाल, खानचंद, हुकुम सिंह, नीरज, कमलजीत, मुकेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.