रामपुर, फरवरी 1 -- मसवासी। क्षेत्र के गांव मानपुर-उत्तरी में रविवार को आयोजित दो दिवसीय बॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्टोन क्रशर संचालक सरदार हरवीर सिंह ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट में उत्तराखंड सहित कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मुकाबला बाजपुर और लाड़पुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले चरण में लाड़पुर की टीम ने बाजपुर की टीम को 16-10 से व द्वितीय चरण में 16-7 से हराकर विजय हासिल की। इसके बाद मंसूरपुर और मानपुर की टीम के बीच मुकाबले में मानपुर की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में बिजारखाता ने हस्सन के मझरा को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में ठाकुरद्वारा की टीम ने मंसूरपुर की टीम को हराकर जीत हासिल की। सोमवार को टूर्नामेंट का फाइनल आयोजित होगा। टूर्नामेंट देखने के लिए बड़ी संख्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.