रामपुर, फरवरी 2 -- फार्म हाउस में घुसे तेंदुए ने पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया था। फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तब तेंदुआ फार्म हाउस में टहलता हुआ नजर आया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के होने की पुष्टि करते हुए उसकी लोकेशन ट्रेस कर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। उधर, तेंदुए की दहशत के कारण ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने अपने बच्चों को भी घरों में कैद कर लिया है। मसवासी क्षेत्र में बीते छह माह में तीन तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद भी ग्रामीणों को तेंदुए की आवाजाही से निजात नहीं मिल पा रही है। स्वार और दढ़ियाल में भी कई बार तेंदुए देखे जा चुके हैं। घटना बीते गुरुवार की रात क्षेत्र के गांव करीमपुर में पूर्व प्रधान सरदार हरमेल सिंह उर्फ वीर के भाई सरदार बल्देव सिंह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.