रामपुर, फरवरी 22 -- करीमपुर गांव के जंगल में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण परेशान है। पूर्व में फार्म हाउस में घुसकर तेंदुए ने पालतू कुत्ते को भी निवाला बना लिया था लेकिन इसके बावजूद भी तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है। डीएफओ ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी हासिल की है। करीमपुर गांव के ग्रामीणों के लिए तेंदुआ जी का जंजाल बनकर रह गया है। तेंदुए की दहशत के कारण ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए हैं। बीते 30 जनवरी को भी करीमपुर गांव में सरदार बलदेव सिंह के फार्म हाउस में घुसे तेंदुए के द्वारा जाल में सो रहे कुत्ते को अपना निवाला बना लिया गया था। वन रेंजर मुजाहिद हुसैन ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था लेकिन कई दिन बाद भी तेंदुआ पिंजरे में कैद नहीं हो सका है। जिसके बाद 17 फरवरी की रात पौने आठ बजे करीम...