रामपुर, मार्च 8 -- चौकी क्षेत्र के मोतीपुरा गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र बृजेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी बोलेरो कार से बिजारखाता गांव निवासी अपने एक दोस्त से मिलने आया था। अरुण अपनी बोलेरो सड़क किनारे खड़ी कर दोस्त से मिलने उसके घर चला गया। जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा उसकी कार के शीशे तोड़कर उसमें रखी तीस हजार रुपये की नगदी निकालकर फरार हो गए। पीड़ित अरुण ने मामले की नामजद तहरीर चौकी पुलिस को देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.