रामपुर, मार्च 31 -- हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर रविवार को आरएसएस स्वयंसेवकों ने नगर में पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। पथ संचलन के द्वारा हिंदू समाज को जाग्रत एवं संगठित करने का आह्वान किया गया। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता नगर के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में एकत्र हुए। उसके बाद हाथों में लाठी लेकर परंपरागत ढंग से पूर्ण गणवेश में पथ संचलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संघ की स्थापना की परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने पथ संचलन का स्वागत किया। आरएसएस के खंड सह संचालक लेखराज सिंह ने कहा कि प्राचीन काल में ज्ञानशक्ति, मंत्रशक्ति और युद्धशक्ति प्रबल हुआ करती थी। किंतु इस युग में संगठन की शक्ति प्रबल है। कार्यक्रम में आरएसएस के खंड सह संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.