रामपुर, दिसम्बर 29 -- नगर के पूर्व सभासद की रुद्रपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उत्तराखंड राज्य के उधमसिंहनगर जनपद के रुद्रपुर शहर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में नगर के पूर्व सभासद वसीम सैफी की मौत हो गई। हादसा शहर के व्यस्त इंद्रा चौक चौराहे पर उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राले की रफ्तार काफी तेज थी और उसने संतुलन खोते हुए बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार वसीम सैफी सड़क पर गिर पड़े और ट...