दुमका, फरवरी 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में भवन समिति की एक बैठक शनिवार को कुलपति प्रो. कुनुल कंडिर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल छह एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विश्वविद्यालय के नियम एवं अधिनियम के अनुरूप कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित भवन समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुमोदन से हुई। समिति द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में नव-निर्मित एथलेटिक ग्राउंड में मिट्टी भराव एवं नाला निर्माण कार्य के लिए प्राक्कलन प्राप्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई । साथ ही अकादमिक भवन के समक्ष कार शेड एवं साइकिल शेड के निर्माण कार्य को भी अनुमोदन दिया गया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में निर्मित बहुउद्देशीय प्रशाल में परीक्षा विभाग एवं एनसीसीएफ को स्थानांतरित करने हेतु ग्रिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.