दुमका, जनवरी 31 -- मसलिया प्रतिनिधि।मसलिया में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। यह घटना शुक्रवार को हुई। जानकारी के अनुसार मसलिया थाना क्षेत्र दुमका-नाला मुख्य सड़क में शिकारपुर गांव के समीप दोपहर को सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नाला थाना क्षेत्र के महेशमुण्डा निवासी बबलू सिंह के रूप में हुई है। बबलू सिंह अपनी पल्सर बाइक से अपने निजी कार्य से दुमका की ओर जा रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान शिकारपुर के पास दलाही की ओर से मसलिया आ रहे एक टोटो को पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक मोटरसाइकिल से उछलकर करीब 15 फीट दूर सिर के बल गिर पड़ा। जिससे युवक बबलू सिंह का सिर फट गया एवं अत्याधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत...