दुमका, फरवरी 20 -- दलाही, प्रतिनिधि। दुमका जिले के मसलिया प्रखंड क्षेत्र में आगामी दिनों में विभिन्न पंचायतों में धार्मिक अनुष्ठान एवं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बन गया है। आयोजक मंडल द्वारा कथा स्थलों पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। गुमरो पंचायत व रानीघाघर पंचायत के संयुक्त गम्हरिया बसमत्ता स्थित बाबा दुबे मंदिर प्रांगण में 22 फरवरी से 28 फरवरी तक दुर्गेश नंदन के श्रीमुख से भागवत कथा का आयोजन होगा। वहीं सांपचला पंचायत के अजमेरी बालाजी मंदिर परिसर में 6 मार्च से 15 मार्च तक पंडित सोनम कथा का रसपान कराएंगे। आमगाछी पंचायत के तिलाबाद शिव मंदिर प्रांगण में 12 मार्च से 19 मार्च तक बालयोगी ब्रह्मानंद जी द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। इसके अलावा गुमरो पंचायत के गुमरो गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.