चम्पावत, फरवरी 10 -- पाटी में बैठकी होली का गायन जारी है। मष्टा संगीत कला समिति ने बैठकी होली का आयोजन किया। होल्यारों ने देर रात तक होली का गायन किया। रविवार को समिति के उप सचिव प्रदीप पचौली के आवास में बैठकी होली का गायन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गाइए गणपति जी वंदन...से किया गया। सीएस मौनी ने राग धमार में कंकर मार के जगायो.. होली पेश की। पंकज पचौली ने राग काफी में आज चले ब्रज की ओर.. का गायन किया। प्रदीप पचौली ने राग काफी में माधो मधुवन जाना, वहीं जाकर समझाना..का गायन किया। विशाल पचौली ने राग काफी में सय्या जी तुमने क्यों हमसे प्रीत लगाई..होली पेश की। सागर मौनी ने राग सहाना में क्यों मुस्कान चली मृगनयनी का गायन किया। केसी भट्ट ने राग पीलू में होरी को खिलाड़ी ऐसो, ब्रज को वसैय्या.. की प्रस्तुति दी। एमसी भट्ट ने राग जंगला काफी में कै...