शामली, फरवरी 4 -- जिला अस्पताल में पिछले दो दिनों से पुरानी सीबीसी मशीन खराब पड़ी है, वही मरीजों की सुविधा को देखते हुए पैथोलॉजी लैब में करीब छह माह से रखी नई फाईव पार्ट सीबीसी मशीन को चालू कर दी गई है। जिससे मरीजों की खून जांच शूरू हो पाई है। हालांकि अभी तक पूरानी सीबीसी मशीन ठीक नही हो पाई है। मशीन के शुरू होते ही मरीजों को राहत मिली है। बीते मंगलवार अचानक मशीन खराब होने के कारण जब मरीजों की खून जांच बंद हो गई और मरीज बिना जांच कराए ही अपने घरों को वापस लौटने लगें तो मरीजों की सुविधा को देखते हुए ,करीब छह माह पहले शासन से आई फाइव पार्ट सीबीसी मशीन का इंटोलेशन कार्य पूरा करा बुधवार को शूरूा करा दी गई जिसके बाद मरीजों की खून जांच फिर से शूरू हो पाई जिसके बाद ही मरीजों ने राहत की सांस ली। यह मशीन आधुनिक और अपग्रेड तकनीक से लैस है, जिससे कम...