श्रावस्ती, अगस्त 4 -- कार्रवाई - डीएम ने हरिहरपुररानी में वर्मा खाद भंडार का निरीक्षण किया - कृषि अधिकारी ने चिल्हरिया मोड़ पर गोदाम सील किया श्रावस्ती,संवाददाता। निजी खाद विक्रेता मनमाना स्टाक रखते हैं और मनमाने दाम का खाद की बिक्री करते हैं। सोमवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने विकास खण्ड हरिहरपुररानी के वर्मा खाद एवं बीज भण्डार का औचक निरीक्षण किया। जहां अधिक कीमत पर यूरिया की बिक्री पाई गई। जबकि सिरसिया के चिल्हरिया मोड़ पर एक गोदाम में मशीन के स्टाक से अधिक खाद मिली। इस पर गोदाम सील कर दिया गया। डीएम के निरीक्षण में दुकानदार ने बताया कि आज दो किसानों को उर्वरक की बिक्री गई है। जिसका अंकन पंजिका में नहीं पाया गया और उसकी रसीद भी मौके पर नहीं पायी गई। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित विक्रेता को कारण बताओ नोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.