कुशीनगर, फरवरी 16 -- कुशीनगर। ढाढ़ा स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल के परिसर में गन्ना ज्ञान केन्द्र पर खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस गोष्ठी में मशीनों का महत्व बताया गया। किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने कहा कि खेती भारत के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज भी हमारे देश के अधिकांश भागों में लोग खेती पर ही निर्भर हैं। न्यू इंडिया शुगर मिल किसानों के गन्ने की खेती में मजदूरों की समस्याओं के निदान के लिए पूरी तरह समर्पित है। नए नए आधुनिक कृषि यंत्रों को लाकर एटीएसपी के माध्यम से कृषकों के खेतों तक पहुंचाने का कार्य चीनी मिल की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मशीनीकरण भूमि की उत्पादकता को बढ़ाता है। मशीनीकरण से गन्ना बुवाई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.