बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- मशाल प्रतियोगिता : 600 मीटर दौड़ में प्रियांशु और वर्षा चैंपियन विभिन्न स्पर्धाओं में स्कूली बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा फोटो 07 शेखपुरा 01 - शहर के इस्लामिंयां हाई स्कूल के मैदान में दौड़ लगातीं छात्राएं। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर सोमवार से दो दिवसीय मशाल प्रतियोगिता का आगाज किया गया। प्रतियोगिता में संकुल स्तर पर संपन्न हुई खेल प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रखंड स्तर के सफल प्रतिभागी जिलास्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संभाग प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि एथेलेटिक्स, फुटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी सहित कुल 11 तरह की स्पर्धाओं में स्कूली बच्चे भाग लेंगे। शहर के इस्लामिंयां हाई स्कूल के मैदान पर सदर प्रखंड के स्कूलों के बच्चों की प्रतियोगिताएं हुई। यहां 1...