फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- फर्रुखाबाद। संडे बाजार को लेकर युवा उद्योग व्यापार मंडल ने संडे बाजार के व्यापारियो के साथ मशाल जुलूस निकालने की कोशिश की। जैसे ही व्यापारी नेता जुलूस निकालने को चौक पर पहुंचे कि इसी बीच कोतवाली प्रभारी, घुमना चौकी इंचार्ज, पल्ला चौकी इंचार्ज ने जूलूस न निकालने की चेतावनी दी। इस पर काफी नोकझोंक हुई। कोतवाली प्रभारी ने अपने ही फोन से सीओ सिटी से व्यापारी नेताओं की बात करवाई। साथ ही आश्वासन दिया कि शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कराई जायेगी। इसके बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...