सीवान, अक्टूबर 9 -- गुठनी, एक संवाददाता। राज्य सरकार की खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत आयोजित मशाल खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छुपी हुई खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का है। इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवटलिया की अंडर-16 आयु वर्ग की छात्रा प्रतिमा कुमारी ने बॉल थ्रो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया है। प्रतिमा कुमारी ने पहले विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसके बाद प्रखंड स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। राज्य स्तर पर चयन होने के बाद उन्होंने एथलेटिक्स में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सीवान जिला और अपने गांव केवटलिया का नाम रौशन किया। विद्यालय के शिक्षक रंजन राय ने बताया कि प्रतिमा कुमारी ने कठिन...