मोतिहारी, मई 23 -- सिकरहना, निज संवाददाता। मशाल खेल प्रतियोगिता के तहत गुरूवार से सभी सीआरसी स्तर पर इसका शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता के तहत दौड़, कूद व साइकिलिंग, क्रिकेट बॉल थ्रो का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भाग लिया। सीआरसी सह उच्च माध्यमिक वद्यिालय करमावा में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में तीन किलोमीटर साइकिलिंग में माहेनूर व नाजीर अली, 60 मीटर दौड़ में नफीसा खातून व रूनझुन कुमार, 600 मीटर दौड़ में राहूल कुमार व मेनका कुमारी, लम्बी कूद में मो. माजिद अंसारी व शिवानी कुमारी, व क्रिकेट बॉल थ्रो में अफसाना व शकील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीआरसी कॉर्डिनेटर मो. ज्याउल्लाह ने बताया कि ये सभी चयनित बच्चे अब बीआरसी स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसी तरह सीआरसी सह उच्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.