भभुआ, दिसम्बर 26 -- प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 166 खिलाड़ियों ने लिया था भाग बीआरसी में सभी चयनित प्रतिभागियों के बीच वितरित की गई पुरस्कार की राशि (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय में शुक्रवार को मशाल प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया गया। चार ऐसे प्रतिभागी थे, जिनका बैंक खाता उपलब्ध नहीं था, उन्हें चेक के माध्यम से पुरस्कार की राशि दी गई। इसकी जानकारी लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 5 जुलाई तथा 7-8 जुलाई 2025 को श्री नेहरू प्लस टू उच्च विद्यालय नौहट्टा खेल मैदान में किया गया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रखंड के वि...