गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता सोलर पैनल की फिल्म को तैयार करने में अब पर्यावरण का नुकसान नहीं होगा। हर्बल तकनीक से बने नैनो मैटेरियल की मदद से इसका निर्माण हो सकेगा। यह नैनो मैटेरियल मशरूम, लौंग और नीम के अर्क से तैयार होगा। इससे उच्च संवेदन क्षमता वाले डिटेक्टर सेंसर, बीमारियों को पहचानने वाले उपकरणों का भी निर्माण हो सकेगा। कैंसर की दवाओं में भी इसका उपयोग होगा। इस नैनो पदार्थ(मैटेरियल) को इजाद किया है सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. रोहित श्रीवास्तव, प्रो. मोहम्मद राशिद तनवीर और शोध छात्र चंद्रेश कुमार गुप्ता ने। तीनों वैज्ञानिकों के रिसर्च इस पेटेंट भी कर लिया है। प्रो रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि इस पदार्थ को तैयार करने में खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले एस्टर मशरूम का उपयोग किया गया। मशरूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.