बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : मशरूम की खेती का हब बना नालंदा, उत्पादन में अव्वल 10 लाख बैग में हो रही खेती, एक सीजन में 20 लाख किलो तक पैदावार पुरुषों के साथ महिलाओं ने संभाल रखी है मुनाफा वाली खेती की बागडोर बास की झोपड़ी व घरों में आयस्टर तो एसी यूनिट में बटन मशरूम की खेती किसानों की आय में वृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती फोटो मशरूम : मशरूम की खेती करते किसान । बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा के किसानों ने लगन और मेहनत के बूते सफलता का झंडा गाड़ा है। कमाल यह है कि जिला सूबे में आयस्टर, दूधिया और बटन मशरूम के उत्पादन में पहले पायदान पर आ खड़ा हुआ है। किसानों की आय में वृद्धि हुई है। पोषण सुरक्षा बेहतर हुआ है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। अच्छी बात यह भी कि मशरूम की खेती में महिलाएं पुर...