पूर्णिया, दिसम्बर 9 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।नालंदा जिले के 40 किसान अब मशरूम उत्पादन के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाने और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र में शुरू हुए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक तकनीक से मशरूम उत्पादन की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण 8 से 12 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम को आत्मा कार्यालय नालंदा द्वारा प्रायोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण की खास बात यह है कि इसमें आठ महिला किसान भी भाग ले रही हैं, जिससे महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आयस्टर, बटन और मिल्की मशरूम जैसे विभिन्न किस्मों के उत्पादन की पूरी तकनीक सिखाई जा रही है। विशेषज्ञों ने बताया कि मशरूम कम लागत में तैयार होने वाली फसल है, जिससे कम समय में अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। ...