पटना, फरवरी 9 -- पटना जिला के प्रशांत कुमार मशरूम की खेती कर रहे हैं। वे पटना बिजली आपूर्ति प्रतिष्ठान(पेसू) से मशरूम की खेती के लिए कृषि फीडर से सस्ती बिजली देने की मांग कर रहे हैं। मशरूम की खेती के लिए सस्ती बिजली की मांग करने वाले प्रशांत अकेले नहीं हैं। पटना में मशरूम उत्पादन से जुड़े बड़ी संख्या में किसान इसकी मांग कर रहे हैं। मशरूम उत्पादक तारकेश्वर प्रसाद और सुबोध कुमार सुमन ने बताया कि सस्ती बिजली का मामला बिहार राज्य विनियामक आयोग में भी उठाया गया है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अमिर सुबहानी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय आयोग ने मशरूम उत्पादकों को आयोग के फैसले में स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। मार्च अंतिम सप्ताह में आएगा फैसला : बिहार राज्य विनियामक आयोग की जन सुनवाई पूरी हो चुकी है। आयोग का फैसला मार्च के अंतिम सप्ताह में आने की ...