बगहा, मार्च 24 -- बगहा/वाल्मीकिनगर, नप्र/एप्र। युवा आत्मनिर्भर हो एवं रोजगार मिले इसको लेकर एसएसबी 21वीं वाहिनी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाल्मीकिनगर में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण में वाल्मीकिनगर, गनौली, लक्ष्मीपुर के बेरोजगार एवं जरूरतमंद युवक युवतियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह मौजूद थे। एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित ने बताया कि गनौली ग्राम की 25 युवतियों को 15 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण एवं वाल्मीकि नगर व लक्ष्मीपुर ग्राम की 50 युवतियों को 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही 30 बेरोजगार युवकों व किसानों को 15 दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.