छपरा, सितम्बर 20 -- मशरक। एक संवाददाता घर-घर संपर्क अभियान के तहत सारण पश्चिमी जिला भाजपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में मशरक प्रखंड के दक्षिणी मंडल में घर घर घूमकर जनता के बीच एनडीए सरकार के कार्यों को गिनाया गया। जिला भाजपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी, मंत्री बीरबल प्रसाद, जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, श्यामबिहारी सिंह, अतुल पाण्डेय, विधान सभा प्रभारी धीरज कुमार सिंह, बिजय ओझा, संदीप राज मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आम जनता के हित में अनेक कार्य किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...