बहराइच, अगस्त 1 -- बहराइच, संवाददाता। छुट्टा मवेशियों के झुंड से टकराकर एक स्कूली वाहन पलट गया। वाहन में 15 बच्चे सवार थे। सभी बाल बाल बच गए। बड़ा हादसा होने से बचा। बच्चों को स्कूल के दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया। हादसा फखरपुर थाना इलाके के फखरपुर टेढ़वा महंथ गांव रोड पर हुआ है। शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे बच्चों को स्कूल लेकर वाहन जा रहा था। सिसवारा गांव के पास अचानक मवेशियों का झुंड सड़क पर चढ़ गया और झुंड के मवेशी सड़क पर बिखरकर खड़े गए। वाहन चालक अनियंत्रित हो गया। उसने ब्रेक लगाई लेकिन ब्रेक समय पर न लगकर फिसल गई इससे वाहन सड़क से नीचे खेतों में पलट गया। हादसा देखकर कई बाइक सवार और वाहन चालकों ने उतरकर बच्चों को वाहन से निकाला। सभी बच्चे सकुशल थे इससे लोगों ने राहत की सांस ली। तत्कान वाहन चालक ने दूसरे वाहन का इंतजाम किया और बच्चों क...