गिरडीह, अगस्त 6 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के बलियारी गांव में मवेशी को डूबने से बचाने के लिए तालाब में उतरे बलियारी गांव के 65 वर्षीय तालो मुर्मू की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि तालो मुर्मू सोमवार दोपहर को मवेशी चरा रहे थे। तभी एक मवेशी तालाब में चला गया और डूबने लगा। जिसे देख तालो मुर्मू लाठी और छाता जमीन पर रखकर तालाब में चले गए और मवेशी को तालाब से निकालने का प्रयास करने लगे। इस दौरान मवेशी तो तालाब से किसी तरह बाहर निकल गया लेकिन तालो मुर्मू तालाब के पानी में ही डूब गए। इधर देर शाम तक तालो मुर्मू घर नहीं आए तो घर के लोग उनकी खोजबीन करने लगे। इसी दौरान किसी ने उनका चप्पल, लाठी और छाता को तालाब के किनारे देखा जिसके बाद इसकी खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और गांव की भारी संख्या में लोग वहां पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.