भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। लगातार ट्रेनों से मवेशी टकराव (सीआरओ), मानव टकराव (एचआरओ) तथा पथराव की घटना की रोकथाम को लेकर आरपीएफ ने रविवार और सोमवार को ग्रामीणों से साथ जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान भागलपुर-बाराहाट सेक्शन के टेकानी, हाटपुरैनी, पोड़ैयाहाट एवं कोइली खुटाहा हॉल्ट पर चलाया गया। मौके पर आरपीएफ ने मवेशी को पटरी के आसपास नहीं ले जाने समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। स्थानीय लोगों को पथराव तथा अन्य अवैध गतिविधियों की गंभीरता और उनके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। ट्रैक अवैध रूप से पार करने, पटरियों पर वस्तुएं रखने, सिग्नल यंत्रों के साथ छेड़छाड़ करने तथा रेलवे ट्रैक के समीप मवेशियों को चराने या बांधने की गतिविधियों की गंभीरता को बताया गया। दरअसल हाल के दिनों में लगातार ट्रेनों से मवेशी कट की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.