आरा, दिसम्बर 29 -- -ठंड के मौसम में पुलिस चौकसी पर उठ रहे सवाल -बुढ़नावीर में घर का ताला तोड़ दो भैंस की चोरी की -पुलिस कप्तान से ठोस इंतजाम करने की उठी मांग जगदीशपुर, निज संवाददाता। ठंड के मौसम में घरों में ही नहीं मवेशी चोरी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। खासकर भोजपुर जिले के बिहिया, जगदीशपुर, आयर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पिछले एक पखवारे में करीब 20 मवेशियों की चोरी हो जाने से पशुपालकों की नींद उड़ी हुई है। मवेशियों की सुरक्षा में वे रतजगा करने को विवश हो रहे हैं। एक दुधारू मवेशी की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा बतायी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोर ऐसी घटनाओं को काफी शातिराना तरीके से अंजाम दे रहे हैं। हालांकि कई पीड़ित पशुपालकों ने केस भी दर्ज नहीं कराया है। मवेशी चोरी की जो जानकारी सामने आयी है, उसमें बिहिया थाने में दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.