शामली, अप्रैल 7 -- रात के समय किसान के घर चोरी करने के इरादे से घुसे बदमाश जाग हो जाने के कारण अपनी दो बाईक मौके पर छोडकर फरार हो गए। पीडित ने मामले की सूचना पुलिस को देकर दोनों बाईकें पुलिस को सुपुर्द करते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। नगर के मौहल्ला रायजादगान निवासी किसान इसरार रविवार को पारिवारिक कार्य से दिल्ली गया हुआ था। बीते रविवार की रात दिल्ली से लगभग दो बजे वापस लौटा तो घर से थोडी दूर स्थित घेर के आस पास हलचल देखकर वह अपने घेर की तरफ आया तो उसे घेर के बाहर दो बाईके खडी हुई दिखाई दी। जिसके बाद किसान ने अपने घेर में बदमाशों की आहट देखते हुए शोर मचा दिया। जिसके बाद आस पास के घरों में जाग हो गई। तथा घेर में मौजूद बदमाश घेर के दूसरे रास्ते से कूद कर भाग गए। इस दौरान वह मौके पर अपनी दो बाईकें छोड गए, जिसकी सूचना किसान इसरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.