कौशाम्बी, जुलाई 6 -- छिमिरछा मोड़ के समीप रविवार की सुबह अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के चक्कर में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पश्चिमशरीरा से एक ऑटो रविवार की सुबह सवारियां बैठाकर करारी जा रहा था। छिमिरछा मोड़ के समीप अचानक सामने मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार करारी निवासी अमरकांत प्रजापति, मिठाई लाल सरोज, यशवंत रैदास, सुनील कुमार, अषाढ़ा निवासी जानकी देवी, महावां निवासी सुमित कुमार व पश्चिमशरीरा निवासी अमृतांशु शुक्ला घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को मेडिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.