रांची, जून 13 -- खलारी, प्रतिनिधि। चुरी परियोजना के ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर ट्रांसपोर्टिंग वाहन की चपेट में आने से मवेशी की मौत एवं लोडर से मृत मवेशी को पास के जंगल में फेंकने से आक्रोशित डुमारवा टांड़ के ग्रामीणों ने शुक्रवार को चुरी परियोजना का ट्रांसपोर्टिंग बंद करा दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। वहीं मवेशी ग्रामीण गणेश महतो की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में एकत्रित ग्रामीण महिलाओं ने चुरी परियोजना का ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बंद कर दिया। इसके बाद प्रबंधन से वार्ता होने और उचित मुआवजा के आश्वासन के बाद बंद हटा लिया गया। इस दौरान झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रतिया गंजू, तोहिद अंसारी, किरण देवी सहित सीमा देवी, खुशबू देवी, रजनी माला, आशा देवी, मालती देवी, माल्टो देवी, लीला देवी, सावित्...