बहराइच, जनवरी 5 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। सुजौली थाना क्षेत्र के सुजौली गांव में एक तेंदुआ ने मवेशियों के बाड़े में घुसकर 13 बकरियों को मार डाला। छह बकिरयों को जख्मी कर दिया। पशु पालक जब बाड़े की ओर गए तो तेंदुआर बाड़े में मौजूद था। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने हांका लगाया। तब तेंदुआ वहां से भागा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत सुजौली गांव के बाहर सोतिया नाला के पास मनीष मौर्य के मवेशियों के बाड़ा है। जिसमें उन्होंने बकरी पालन किया है। सोमवार की भोर में तेंदुआ जंगल से निकलकर सीधे बाड़े में घुसकर बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। तेंदुआ के हमले में 13 बकरियो की मौके पर मौत हो गई और छह घायल हो गई। मनीष मौर्य ने बताया कि सुबह अपने मवेशियों के बाड़े में गए तेंदुआ उसी में मौजूद था, मनीष और ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए हल्ला मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.