भभुआ, अप्रैल 12 -- प्रखंड कार्यालय स्थापित किए जाने के 39 वर्षों बाद भी चहारदीवारी का निर्माण नहीं मलमूत्र त्याग कर फैला रहे हैं गंदगी, दफ्तरों के आसपास लगी झाड़ी की सफाई नहीं (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय इन दिनों मवेशियों के लिए चारागाह बन गया है। पशुपालक अपने मवेशियों को लाकर इसमें चराते हैं। प्रखंड मुख्यालय में स्थित विभिन्न विभाग के दफ्तर हैं। इन दफ्तरों के आसपास घास व झाड़ी लगी है, जिसे मवेशी खाते हैं। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड, अंचल, शिक्षा, बाल विकास परियोजना, कृषि, मनरेगा, आपूर्ति, चकबंदी, स्वच्छता मिशन, आवास आदि विभाग के कार्यालय हैं। लेकिन, प्रखंड मुख्यालय की चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराया जा सका। इस कारण यहां मवेशी चारा की तलाश में आते हैं। बेलांव के नथुनी प्रसाद, रामपाल राम, सोनवर्षा के दिनेश शुक्ला, खजुर...