गया, फरवरी 7 -- मगध विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-28 और 2024-27 के अंतर्गत संचालित विभिन्न व्यावसायिक और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का कार्यक्रम शनिवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के डिग्री पार्ट-थर्ड (2023-26) की परीक्षा 22 अप्रैल से प्रारंभ होगी। बीसीए छात्रों की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से एक बजे तक और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा अपराह्न दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही एमएड प्रथम सेमेस्टर (2025-27) की सैद्धांतिक परीक्षाएं 10 मार्च से 13 मार्च तक निर्धारित की गयी है। जबकि प्रायोगिक परीक्षा 14 से 17 मार्च के बीच होगी। एमएड तृतीय सेमेस्टर (2024-26) की परीक्षा भी मार्च माह में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के पार्ट-वन औ...