गया, जनवरी 13 -- मगध विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2024-26 के तृतीय सेमेस्टर (सीबीसीएस) की संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभाग द्वारा विषयों को ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए की परीक्षाएं 10 से एक बजे तक और ग्रुप-बी की परीक्षाएं दो से शाम पांच बजे तक होगी। एबिलिटी एन्हांसमेंट कंपलसरी कोर्स (एईसीसी-2) की परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित होगी। वहीं वाइवा-वोसे, ग्रुप डिस्कशन एवं प्रायोगिक परीक्षाएं 22 जनवरी से पहले संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि सभी कॉलेजों व विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी-अपनी तैयारी करने का निर्देश जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...