मेरठ, दिसम्बर 8 -- मवाना। मवाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हाईवे पर अचानक यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हाईवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लगने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हाईवे पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। भारी वाहनों और स्थानीय यातायात के एक साथ आने से जाम लगना शुरू हुआ। रविवार दोपहर जाम के चलते वाहनों की कतार हस्तिनापुर रोड झारखंडी मंदिर से लेकर मेरठ रोड पुलिस चौकी तक लग गई। चार पहिया वाहन चालकों के अलावा दो पहिया वाहन चालक भी परेशान रहे। धीरे-धीरे वाहनों की बढ़ती संख्या से जाम देखते ही देखते लंबा होता गया। लोग घंटों तक अपने वाहनों में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि मवाना में हाईवे पर हमेशा ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। दो दिन पहले शुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.