मेरठ, फरवरी 7 -- मवाना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शासन स्तर से गठित सहारनपुर मंडल की दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डीएमओ अरबन सहारनपुर डॉ. पूनम लता एवं डीसीए अश्वनी की अगुवाई में टीम सीएचसी मवाना पहुंची। टीम ने सबसे पहले अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की। इसके बाद महिला वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों से इलाज, दवाइयों एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम ने इमरजेंसी वार्ड, ब्लड जांच लैब, एक्स-रे कक्ष सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। साथ ही स्वास्थ्य उपकरणों, दवाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.