मेरठ, अक्टूबर 28 -- मवाना। सूर्य उपासना का सबसे बड़ा दिन छठ का त्योहार होता है। भविष्य पुराण के अनुसार श्री कृष्ण ने सूर्य को संसार के प्रत्यक्ष देवता बताते हुए कहा हैं कि इनसे बढ़कर दूसरा कोई देवता नहीं है। सम्पूर्ण जगत इन्हीं से उत्पन्न हुआ है और अंत में इन्हीं में विलीन हो जाएगा जिनके उदय होने से ही सारा संसार चेष्टावान होता है एवं जिनके हाथों से लोकपूजित ब्रह्मा और विष्णु तथा ललाट से शंकर उत्पन्न हुए हैं। मवाना शुगर वर्क्स के परिसर में सोमवार शाम को छठ के तीसरे दिन अनेक महिलाओं ने बड़े धूमधाम से छठ सरोवर पर पहुंच कर व्रतियों ने अर्घ्य दिया। महिलाओं ने पारंपरिक छठ गीत गाए। नगाड़े बजते रहे। महिलाओं ने पिता-पुत्रों की दीर्घायु व परिवार की समृद्धि के लिए ईमानदारी से व्रत किया। सामाजिक सौहार्द्र, सद्भाव, शांति, समृद्धि और सादगी के महापर्व छ...