मेरठ, फरवरी 5 -- मवाना। औद्योगिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मवाना शुगर मिल परिसर में बुधवार को फायर स्टेशन मवाना की टीम ने मॉक ड्रिल की। इसका मुख्य उद्देश्य मिल कर्मचारियों को आग जैसी आपात स्थिति में त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करना था। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। अग्निशमन कर्मियों ने हाइड्रेंट सिस्टम, फायर एक्सटिंग्विशर तथा अन्य आधुनिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। कर्मचारियों को यह भी बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय किस प्रकार व्यवस्थित रूप से निकासी (इवैक्यूएशन) की जानी चाहिए। मवाना फायर स्टेशन प्रभारी आकाश चौहान के निर्देशन में फायरमैन रणजीत सिंह, मौ. फारूक और ...