मेरठ, फरवरी 22 -- मवाना। जनपद के मवाना रोडवेज परिसर में लंबे समय से प्रस्तावित वर्कशॉप निर्माण कार्य अब शुरू होने जा रहा है। संबंधित विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद ठेकेदार आज सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना से न केवल रोडवेज व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। मवाना रोडवेज परिसर में वर्कशॉप की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। बसों की मरम्मत के लिए अब तक वाहनों को अन्य डिपो पर भेजना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त खपत होती थी। वर्कशॉप बनने से बसों की स्थानीय स्तर पर ही मरम्मत और रखरखाव संभव हो सकेगा। नई वर्कशॉप के निर्माण से बसों की तकनीकी खामियों का शीघ्र समाधान होगा। इससे बसों का संचालन नियमित और समयबद्ध हो सकेगा। यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.