मेरठ, अक्टूबर 8 -- मवाना। महर्षि वाल्मीकि मंदिर एवं ट्रस्ट मिल रोड मवाना में मंगलवार को यज्ञ एवं हवन पूजा पाठ हुआ। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर पालिका परिषद् मवाना ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आठ घंटे का रामायण व सुंदरकांड पाठ कराया। रामायण पाठ का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक और अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने पालिका कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री प्रभुदयाल ने प्रतिभाग किया। अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने पालिका की महिला सफाई मित्रों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भगवान महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने पालिका कर्मचारियों के साथ शाम छह बजे रामायण व सुंदरकांड पाठ कराया। वहां पर पालिका के सफाई एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.