मेरठ, अक्टूबर 13 -- मवाना। मिल रोड पर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से भगवान वाल्मीकि प्राकट्य दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, नगर पालिका परिषद चेयरमैन अखिल कौशिक, भाजपा नेता बिजेंद्र लोहरे, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने सामूहिक रूप से भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा को रथ पर सवार कर किया। शोभायात्रा मिल रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड पुलिस चौकी, सुभाष चौक होते हुए गोल मार्किट, खतौलिया चौक, राजो वाली मस्जिद, पांडव चौक, दयानंद बाजार, सुभाष बाजार, थाना तिराहा होते हुए रामलीला मैदान में रविवार देर रात समाप्त हुई। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आदि कवि रहे हैं। उन्होंने ही महाकाव्य रामायण की रचना की थी। रामायण जैसे महाकाव्य क...